फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम कीर्तियापुर में बुधवार की सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम कीर्तियापुर निवासी रामदेव (30) पुत्र रामशरण दिल्ली में ठेली लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव आया था। बुधवार की सुबह घर के बाहर अपनी भैंस बांध रहा था।
इसी दौरान वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए पाली सीएचसी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद रामदेव की पत्नी सोनी बदहवास हो गई। परिवार में तीन पुत्रियां अंजली, काजल और कंचन हैं। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें