हरियावां। शौच के लिए गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार रात 11 बजे शौच के लिए खेत गई थी। आरोप है कि गांव निवासी बिंदू पुत्र रामप्रकाश ने किशोरी को खेत में ही खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी पर किशोरी के परिजन शिकायत करने युवक के घर गए। आरोप है कि युवक के परिजनों ने किशोरी के पिता व अन्य लोगों को मारपीट कर भगा दिया। बुधवार को थाने पहुंचकर किशोरी ने घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता ने बताया कि बिंदू के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में किशोरी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। संवाद