फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर-चकौती मार्ग पर बुधवार सुबह सड़क किनारे खेत में युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। शिनाख्त के लिए मृतक की फोटो आसपास के जिलों के थानों और कोतवाली में भेजी गई है।
विज्ञापन

हरदोई-शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद जनपद की सीमा पर पाली थाना क्षेत्र का ग्राम राजपुर लभेड़ा है। रूपापुर से चकौती जाने वाले मार्ग पर स्थित इस गांव में सड़क किनारे खेत में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह आठ बजे युवक का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी। एसपी अमित कुमार, एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने आवश्यक नमूने जुटाए। एसपी अमित कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। हत्या के बाद शव यहां फेंके जाने का मामला लग रहा है।
फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर पुलिस से किया गया संपर्क
घटनास्थल से कुछ ही दूर एक ओर फर्रुखाबाद जनपद की तो दूसरी ओर शाहजहांपुर जनपद की सीमा है। ऐसे में पाली पुलिस ने दोनों जनपदों के समीपवर्ती थाना, कोतवाली में मृतक की फोटो भेजकर शिनाख्त कराने की कोशिश की है। साथ ही आसपास के इलाकों से लापता लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

मिट्टी में सना था शव
शव पूरी तरह मिट्टी से सना था। इसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे युवक ने हत्या से पहले काफी संघर्ष किया या फिर उसे मिट्टी में घसीट-घसीटकर मौत के घाट उतारा गया। उसके गुप्तांग से खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें