फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पॉवर हाउस में दिया धरना, दूर हुई लो वोल्टेज की समस्या

विज्ञापन
सवायजपुर उपकेंद्र पर धरना देते किसान। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। तहसील मुख्यालय स्थित सब स्टेशन पर बुधवार को क्षेत्र के किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बिजली विभाग पर समस्या की अनदेखी करने के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंचे एसडीओ विद्युत ने पांडेयपुर व भइलामऊ फीडर की लो वोल्टेज की समस्या दूर कराई। जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे क्षेत्र के सिमतिरा, जैतापुर, सगरावां, बसेलिया, सहजनपुर, मदनापुर व खम्हरिया गांव निवासी किसान उपेंद्र मिश्रा, अंजनी कुमार, शिव शंकर, संतराम, हरी बाबू, गुरुसेवक, कल्याण सिंह समेत एक सैकड़ा किसानों ने बताया कि उपकेंद्र के पांडेयपुर व भइलामऊ फीडर से जुड़े गांवों में अरसे से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिससे नलकूप व मोटर नहीं चल पा रहे हैं। फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। कई अन्य प्रकार की समस्याएं भी हैं। बताया कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
किसान एसडीएम से मिलने तहसील गए, लेकिन एसडीएम के मौजूद न होने के कारण दोबारा सब स्टेशन पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। जानकारी पर शाहाबाद के एसडीओ विद्युत रणधीर कुमार मौके पर पहुंच गए और अपनी मौजूदगी में जेई रामकृपाल व टीम से लो वोल्टेज की समस्या दूर कराई। एसडीओ ने बताया कि अभी दोनों फीडर को एक ही लाइन से सप्लाई दी जा रही है, जिससे समस्या हो रही है। व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। समस्या दूर होने के बाद किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें