फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में पड़ा मिला युवक का शव, तीन पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुलभुला निवासी युवक का शव बुधवार सुबह टिकनखेड़ा-बूढ़े बाबा मार्ग के पास मैदान में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने टिकनखेड़ा निवासी तीन लोगों पर विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुला निवासी भूपेंद्र सिंह (40) पुत्र महेश्वर मंगलवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर टिकनखेड़ा- बूढ़े बाबा मार्ग के पास मैदान में भूपेंद्र का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों ने घटना की जानकारी दी। परिजन व एसओ संतोष तिवारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं।
परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र किसान था। उसकी पत्नी की ढाई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके दो बेटे आदर्श व आदेश हैं। दोनों बेटे अपने बाबा महेश्वर के साथ रहते हैं। सूचना मिलने के बाद भूपेंद्र के दोनों बच्चों के साथ मौके पर पहुंचे महेश्वर ने टिकनखेड़ा निवासी सुंदर, शिवराम व पुरानी उर्फ रेखा पर विवाद के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता महेश्वर की तहरीर पर टिकनखेड़ा गांव निवासी सुंदर पुत्र बुद्धा, शिवराम पुत्र गोधन व पुरानी उर्फ रेखा पत्नी मुल्हे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पत्नी की हत्या का आरोपी था भूपेंद्र
एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि भूपेंद्र की पत्नी की लगभग ढाई वर्ष पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस संबंध में ससुर ने भूपेंद्र पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके चलते भूपेंद्र को जेल जाना पड़ा था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व वह जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें