फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कस्बा निवासी एक युवक का शव महमदपुर क्रासिंग के पास पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। परिजनों ने युवक के नशे का लती होने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मोहद्दीनपुर निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र नन्हू बुधवार सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर को महमदपुर रेलवे क्रासिंग के पास बाग में पेड़ पर निवाड़ से उसका शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि सुनील पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। वह अविवाहित था और मजदूरी करता था। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें