पाली। थाना क्षेत्र के तेरा गांव में नशे के लती युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
तेरा गांव निवासी छुटकुन्ने (35) पुत्र ऊदन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। 15 वर्ष पूर्व उसकी पत्नी घर से चली गई थी। वह भाइयों से अलग रहता था। भाई नन्हकन्ने के मुताबिक पत्नी के जाने के बाद से छुटकन्ने गुमसुम रहता था। तब से ही वह शराब का भी लती हो गया था। शनिवार को छुटकन्ने ने गांव में खेत में खड़े आम के पेड़ में अंगौछे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
रविवार दोपहर उधर से गुजरे ग्रामीणों ने छुटकन्ने का शव लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई नन्हकन्ने ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि युवक शराब का लती था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रर्वाई की जाएगी।