फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेम प्रसंग में युवक और युवती ने एक ही साड़ी के फंदे से की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहित युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती के साथ एक ही साड़ी से फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह युवक के घर में दोनों के शव फंदे से लटके मिले। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स (30) खेती करते थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनकी बहन की ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसी गांव की एक युवती (22) से किसान की नजदीकियां हो गईं। इसका पता चलने पर पत्नी ने नाराजगी जताई और चार महीने पहले बच्चों के साथ मायके चली गईं। बीते 24 जून को किसान उक्त युवती से मिलने उसके घर गए थे। युवती के परिजन ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत का दौर चला। किसान की पत्नी को भी बुलाया गया। परिजन ने किसान से युवती को अपने घर ले जाने के लिए कहा। इस पर किसान उसे लेकर अपने गांव चले गए। पत्नी भी साथ में गांव गई।
चर्चा है कि शुक्रवार रात इसी मामले में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई और युवती यह सब सुनती रही। रात में किसी समय किसान और युवती ने एक ही साड़ी के फंदे से छत के जाल में लटक कर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह इसका पता चलने पर भीड़ एकत्र हो गई। धक्का देने पर दरवाजा खुल गया फिर पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत देंगे तो जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें