बिलग्राम। मौसी के घर रह रही युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम टपुआपुर निवासी सीतारानी (18) पुत्री स्वर्गीय राकेश बचपन से ही मौसी रामबेटी और मौसा श्रीपाल के साथ बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपटापुर में रहती थी। शुक्रवार रात मौसी रामबेटी व अन्य परिजन ग्राम सांपखेड़ा में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह वापस आने पर सीतारानी का शव घर के पड़ोस में बनी झोपड़ी में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
मृतका के मौसेरे भाई नीरज पुत्र श्रीपाल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शिवराम कुशवाहा, कोतवाल अमरजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। परिजनों ने आरोपों से इनकार किया है। संवाद