फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई के घर रह रहे युवक ने की खदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र केे ग्राम इकनौरा निवासी संदीप (25) पुत्र रमेश चंद्र चार माह से मझिला थाना के ग्राम कोरिगवां निवासी बहनोई गौरव के यहां रह रहा था। संदीप कोरिगवां में किराने के दुकान चलाता था। शुक्रवार रात संदीप ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह संदीप काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो बहनोई गौरव उसे बुलाने गया। कई आवाज देने के बाद भी संदीप ने दरवाजा नहीं खोला तो गौरव ने झांककर देखा। अंदर संदीप का शव फांसी पर लटकता नजर आया। गौरव से घटना की जानकारी मिलने पर इकनौरा में रह रहे परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बहनोई व परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। परिजनों ने बताया कि संदीप अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें