फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें बापू, सुभाष ने भरा जोश

Sat, 12 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती ज्ञान मंदिर में शनिवार को हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी वेषभूषा के चलते अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि  देखने वाले भी देश भक्ति के जोश से भरे नजर आए। नन्हे बापू और सुभाष चंद्र बोस ने सभी को खूब अपनी ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के सह प्रबंधक शिवराम सिंह यादव ने दीप जलाकर एवं मां शारदे को माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि एक संस्कृतिवान देश का निर्माण करने के लिए बच्चों में महापुरुषों के चरित्र का समावेश अवश्य करना चाहिए। इससे बच्चों का ही नहीं, बल्कि देश का अस्तित्व भी निर्मित होता है।

प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने कहा कि यही नन्हे मुन्ने बड़े होकर महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और डाक्टर-वकील आदि बनकर समाज का निर्माण करें। प्रतियोगिता में शिवांश ने महात्मा गांधी, आर्यन राज ने जवाहर लाल नेहरू, अंशिका ने इंदिरा गांधी, अंश ने चंद्रशेखर, दीपिका ने शारदे मां, सौम्या ने मदर टेरेसा, मान्सी और राजीव ने राधा कृष्ण।
विज्ञापन


सोनाक्षी और वंशिका ने सास-बहू, काजल ने लक्ष्मी, निहाल ने सेठ जी, उदित अमरीश ने लकड़हारा, अंकिता ने लक्ष्मीबाई, वैष्णवी ने रिपोर्टर, प्रियंका ने पेड़, आदित्य ने शिवजी, खुशी ने सोनिया गांधी, अगम ने हनुमान जी, कोमल नौकरानी, प्रियंका सब्जीवाली, अविका गुड़िया, श्रद्धा तितली, जतिन गणेश, अंशिका परी, आकाश नारद, परिणित शिवांश, राजीव राम, सिद्धांत नेता जी,अनण्या ने मीराबाई का किरदार निभाया।

इसी क्रम में नितिन, गौसुद्दीन, हर्षवर्धन, आयुष ने हिंदू, मुसलिम, सिख, ईसाई की आपस में मिलजुलकर रहने की भावना को जागृत किया। निर्णायक मंडल में सुशील व ममता ने बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया। जिसमें हिंदू, मुसलिम, सिख ईसाई को प्रथम, लकड़हारा को द्वितीय व राधा कृष्ण, राम सीता को तृतीय घोषित किया। मंच का संचालन अनुराग ने किया। इस मौके पर माधुरी, गोविंद, विनोद आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें