डायट में चल रही बीटीसी प्रशिक्षण की काउंसिलिंग के तीसरे दिन पांच आवेदकों ने उपस्थित दर्ज कराई। डायट
में बीटीसी प्रशिक्षण के लिए जारी मेरिट के अनुसार काउंसिलिंग कराई जा रही
है। काउंसिलिंग के तीसरे दिन शुक्रवार को कला वर्ग के आवेदकों को
काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।
प्रभारी आरपी भारती ने बताया कि शुक्रवार
को कला वर्ग में सामान्य वर्ग के 285 आवेदक बुलाए गए थे। जिसमें से तीन ने
उपस्थित दर्ज कराई। वहीं पिछड़ी जाति के 155 में एक और एससी के 155 में एक
आवेदक ने उपस्थित दर्ज कराई। अनुसूचित जनजाति का एक भी आवेदक काउंसिलिंग
में उपस्थित नहीं हुआ। शनिवार को विज्ञान वर्ग के पुरुष आवेदकों की
काउंसिलिंग होंगी।