फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लखनऊ जाने में फिर लग सकता है बढ़े किराये का झटका

Fri, 18 Apr 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजमार्ग पर रहिमाबाद के पास भी टोल बूथ शुरू
विज्ञापन

- लखनऊ जाने वाली बसों को देना होगा टोल तो बढ़ जाएगा किराया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ जाने वाले नवनिर्मित राजमार्ग अभी तक शत प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है और बघौली के पास टोल बूथ शुरू हो गया। टोल लगने की वजह से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसों के किराये में भी सात रुपये की बढ़ोतरी हो गई।
लोगों पर बढ़े किराए का बोझ पड़ा ही है अब रहिमाबाद के पास भी टोल बूथ शुरू हो गया है। एक बार फिर से रोडवेज बस का किराया बढ़ाया जा सकता है। बढ़े किराये को लेकर अभी तक कोई सूचना तो नहीं आई है, लेकिन किराए में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लखनऊ जाने में नेशनल हाईवे 731 पर जिले की सीमा में बघौली के वल्लीपुर के पास टोल प्लाजा की शुरुआत एक अप्रैल से कर दी। टोल प्लाजा शुरू होने से लखनऊ तक जाने रोडवेज बसों में बघौली के बाद सभी स्थानों के लिए किराए में सात रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। किराये में सात रुपये बढ़ने से यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
विज्ञापन

अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया लखनऊ की सीमा के अंतर्गत रहीमाबाद में भी टोल प्लाजा की शुरुआत कर दी है। बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अब एक बार फिर से लखनऊ आने जाने में किराये में बढ़ोतरी हो सकती है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा लखनऊ जिले में है ऐसे में किराए का निर्धारण वहीं से होना है। अभी तक किराया बढ़ने का कोई आदेश भी नहीं आया है लेकिन टोल लगने के बाद किराया जरूर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें