हरदोई। रेलवे ने यात्रियों कोे एप के माध्यम से टिकट बुक करने की सहूलियत दी है। अभी तक ट्रेन का अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए स्टेशन की परिधि में शामिल होना पड़ता था। इसकी बाध्यता को अब समाप्त कर दिया गया। एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट अब यात्री कहीं से भी बुक कर सकते हैं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
डिजिटल व कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने यात्रियों को अनारक्षित टिकट एप के माध्यम से बुक करने की सहूलियत दी है। इससे यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। यात्रियों को इससे काफी सहूलियत तो मिली, लेकिन टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को स्टेशन परिधि में आना आवश्यक था, क्योंकि रेलवे ने एप में जियो फेंसिंग की दूर सीमा निर्धारित की थी।
यात्रियों को सहूलियत तो थी, लेकिन स्टेशन पर आने के बाद यात्री लाइन में लग जाते थे। ऐसे मामलों को देखते हुए अब रेलवे ने जियो फेंसिंग की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। बाध्यता समाप्त होने से यात्री अब कहीं से भी अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने यात्रियों को लाइन में न लगना पड़े और टिकट घर बैठे बुक कर सकें इसलिए जियो फेंसिंग की दूरी सीमा बंद कर दी गई।
1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस ऑन एप डाउनलोड करें।
2. इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड नंबर दर्ज करें।
3. रजिस्ट्रेशन के बाद एक ओटीपी मोबाइल नंबर पर आएगा ।
4. ओटीपी लिखकर साइन अप करें।
5. आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा ।
6. इसके बाद यूटीएस लॉग इन कर अपनी यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।