फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गंभीर चोट पहुंचाने में दो सगे भाइयों सहित तीन को पांच-पांच साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लगभग सात साल पुराने गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में अपर जिला जज अच्छे लाल सरोज ने दो सगे भाइयों समेत तीन अभियुक्तों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन

साथ ही 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न अदा करने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। जुर्माने की आधी रकम पीड़ित भगवान दास को देने के आदेश भी अपर जिला जज ने दिए हैं।


सांडी थाना क्षेत्र के गांधी गांव निवासी मधु गुप्ता पुत्री भगवानदास ने 24 फरवरी 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 23 फरवरी 2017 को रात लगभग नौ बजे गांव के ही चंद्रेश व उसका भाई राधाकृष्ण, बबलू व अन्य आरोपियों के रिश्तेदार उसकी परचून की दुकान पर सामान लेने आए थे। तभी मधु के पिता भगवानदास ने रुपये मांगे तो आरोपी गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर भगवानदास व उनके बेटे अंकुल, सुमित और अमित के साथ मारपीट की थी। मां सावित्री बचाने आई तो उसे भी मारा पीटा। घटना में अमित व उसकी मां सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था। मामले में 10 गवाहों को पेश किया गया। मामले की सुनवाई पूरी कर अपर जिला जज ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें