राजकीय इंटर कालेज में रिक्त चल रहे प्रधानाचार्य के पद पर बुधवार को पीईएस के रूप में चयनित हुए योगेंन्द्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने विद्यालय का शैक्षिक स्तर और भी बेहतर बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
उन्होंने कहा कि उनका चयन लखनऊ में ट्रेजरी आफिसर के रूप में हुआ था। मगर उन्हाेंने शिक्षा महकमे में सेवा करने को प्राथमिकता दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता सियाराम निर्मल ने हरदोई जिले में लंबे अंतराल तक सेवा दी। इसलिए उनका जिले से गहरा लगाव है।
वह अपने पिता की छवि के अनुरूप बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे और विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे। विद्यालय की जो समस्याएं हैं, उनका निदान कराने को प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य टीआर पाल, पूर्व प्रधानाचार्य सियाराम निर्मल, योगेंद्र के भाई कौशल सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।