अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से ठीक पहले जिले में योग के
प्रति जागरूकता की अलख जगाने आईं आर्ट आफ लिविंग संस्था की अंतर्राष्ट्रीय
टीचर डा. शारदा द्विवेदी ने तीन दिवसीय शिविर के समापन के बाद शनिवार को
मीडिया के लोगों से मुलाकात की और मीडिया के लिए तीन दिनों तक शिविर लगाने
की बात कही।
उन्होंने कहा कि आसन योग का हिस्सा तो है, मगर योग नहीं है।
वास्तव में शरीर के साथ श्वास, मन, बुद्धि, चित्त, आत्मा, चेतना का मिलन
योग है। इसके लिए सुदर्शन क्रिया अच्छा माध्यम है। संस्था की ओर से भारत के
अलावा रूस, नेपाल तथा इंडोनेशिया में योग शिविर लगा चुकी डा. शारदा ने शहर
में पहली बार पद्मराग सिंह यादव के विशेष आग्रह पर तीन दिनों तक शिविर
लगाया था।
इसके बाद शनिवार को डॉक्टरों एवं अफसरों के आग्रह पर तीन दिनों
के अलग-अलग शिविर शुरू किए है। उन्होंने मीडिया के लिए शिविर लगाने का
निर्णय लिया है। 21 जून से 23 जून तक सुबह 8 बजे से प्रात: 10 बजे शिविर
श्रीशचंद्र अग्रवाल बारात घर में आयोजित होगा।