फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों से लेकर घाटों तक पर योगासनों की धूम

विज्ञापन
शहीद उद्यान में योग करते साधक। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पार्क से लेकर घाट तक, हर ओर योग
विज्ञापन

- सुबह पांच बजे से ही शुरू हो जाते हैं योग शिविर, पिछले कुछ साल में तेजी से बढ़ रहा रुझान
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। आज विश्व योग दिवस है। पिछले कुछ सालों में योग के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। शायद यही कारण है कि सुबह से ही शहर के पार्कों और पिछले दिनों विकसित किए गए प्रहलाद घाट के आसपास साधक विभिन्न योगासन करते नजर आते हैं।
शहर के शहीद उद्यान में हर सुबह पांच बजे से ही साधक पहुंचने लगते हैं। पतंजलि योग समिति के बैनर तले योग प्रशिक्षक हरिवंश सिंह यहां साधकों को योगासन कराते हैं। विशेष बात यह है कि प्रतिकूल मौसम में भी यहां साधकों की संख्या कम नहीं होती है। यहां योग के लिए आने वाले लोग किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करते, बल्कि पूरे साल स्वस्थ रहने के लिए योगासन करते हैं।
विज्ञापन

शहर के सांडी रोड पर प्रहलाद घाट की दशा में वृहद परिवर्तन डीएम पुलकित खरे की विशेष रुचि के कारण हो चुका है। पहले भी यहां के खाली मैदान में कुछ लोग योगासन के लिए आते थे, लेकिन अब यहां व्यवस्थित ढंग से योगासन कराया जाता है। बड़ी संख्या में साधक सुबह यहां विभिन्न मुद्राओं में योगासन करते दिखते हैं।
सरकुलर रोड पर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में भी योग कक्षाओं का निशुल्क संचालन लगातार हो रहा है। मंदिर परिसर में योग शिक्षक अमित गुप्ता की देखरेख में बड़ी संख्या में व्यापारी योगासन के लिए पहुंचते हैं। मौसम खराब होने पर भी यहां योग की कक्षाएं बंद नहीं होतीं। परिसर में काफी स्थान है, इसलिए योग साधक भी पूरे मनोभाव से योग करते हैं। इसके अलावा शहर के महाराज सिंह पार्क में भी शाम को बड़ी संख्या में लोग योगासन के लिए जुटते हैं।
-----------
प्रतिभा गुप्ता बताती हैं कि कुछ साल पहले उन्हें डायबिटीज हो गई थी। इलाज कराया तो फौरी तौर पर राहत मिल गई, लेकिन समस्या का स्थायी हल नहीं हुआ। पिछले तीन साल से लगातार योगासन कर रही हैं और बीते डेढ़ साल से डायबिटीज की कोई दवा नहीं ले रही हैं। उनका कहना है कि योग से वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
----------
विनीता पांडेय का कहना है कि जोड़ों के दर्द और माइग्रेन से पीड़ित थीं। पिछले चार साल से लगातार योग कर रही हैं। शुरुआती दिनों में दवा खानी पड़ी, लेकिन अब बिना दवा के ही पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका दावा तो यहां तक है कि योग से सारी बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है।
------------
शशि मौर्या जोड़ों के दर्द और थायराइड की समस्या से काफी परेशान थीं। पिछले तीन साल से नियमित योगाभ्यास करती हैं। योगासन के कारण उनकी शारीरिक समस्याएं दूर हो गईं। पिछले दो साल से तो कोई भी दवा नहीं खाई। अब कोई और बीमारी न हो इसलिए योगासन नियमित कर रही हैं।
----------
दुर्गेश नंदिनी सिंह बताती हैं कि गर्दन में भीषण दर्द और चक्कर आने की समस्या से ग्रस्त थीं। पिछले छह माह से लगातार योगासन कर रही हैं और अब गर्दन में दर्द की समस्या बिल्कुल खत्म हो चुकी है। चक्कर आना भी बंद हो चुके हैं। लगातार योग इसलिए कर रहीं हैं कि पूरी तरह स्वस्थ बनी रहें।
--------
रजनीश सिंह पिछले चार साल से लगातार योग कर रही हैं। शहीद उद्यान में संचालित होने वाले निशुल्क योग शिविर में वह प्रतिभाग करतीं हैं। उन्होंने बताया कि एड़ियों में दर्द की वजह से योग शिविर में आना शुरू किया था। शुरू के 10 दिन में ही परेशानी दूर हो गई। तो फिर नियमित आने लगीं।
विज्ञापन

--------------
आज मुख्य आयोजन प्रहलाद घाट पर
विश्व योग दिवस पर मुख्य आयोजन शहर के प्रहलाद घाट पर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर मौजूद रहेंगे। डीएम पुलकित खरे ने सभी शहरवासियों से योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें