फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेना में लेफ्टिनेंट बनकर यश ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली क्षेत्र के ग्राम भोगीपुर निवासी एक नौजवान के सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। छावन डाकघर में पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत पिता भी अपने बेटे की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। रविवार को ट्रेनिंग पूरी कर लौटे रंगरूट का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भोगीपुर निवासी आदित्य शुक्ला छावन डाकघर में पोस्टमास्टर पद पर तैनात हैं। उनका बेटा यश शुक्ला का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हो गया है। पोस्टमास्टर पिता ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से तैयारी कर रहा था। प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद उसका चयन इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून में हो गया। वहीं से ही उसकी लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग हुई है। ट्रेनिंग पूरी करके वह रविवार को घर लौटा है। बताया कि बेटे के लेफ्टिनेंट बनने से घर में खुशी का माहौल है।
गांव और आसपास के लोग भी उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। मां सुनीता शुक्ला का कहना है कि मातृभूमि की सेवा में जाकर बेटे गौरव बढ़ाया है। यश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा दयाशंकर शुक्ला और शिक्षक मामा शितांशू पांडेय को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें