फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिन में धूप दे रही सर्दी से राहत, रात में छुड़ा रही कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले का मौसम दिन और रात के बीच दो अलग रंगों में नजर आ रहा है। दिन में खिली धूप ने सर्द मौसम में राहत दी, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा रही हैं। सर्दियों में बढ़ोत्तरी होते ही ऊनी कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया है।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक शहर में अच्छी धूप खिली रही। वहीं, जैसे ही सूरज ढला, मौसम ने करवट ली और वातावरण ठंडा होने लगा। शाम को सर्दी में इजाफा होते ही लोग जल्दी-जल्दी अपने घर लौटते दिखे। बाइक, स्कूटर और ई-रिक्शा से सफर करने वालों को सर्दी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने रात में अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनने पड़े। आने वाले दिनों में भी ठंडक रहेगी। ऐसे में सिनेमा चौराहे पर लगे ऊनी कपड़ों के बाजार में रौनक नजर आई। लोग कपड़ों की खरीदारी करते दिखाई दिए।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ने की संभावना व्यक्त की है। शीतलहर की दस्तक जारी रह सकती है। ऐसे में चिकित्सकों ने भी सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा व दिल के मरीवों को बाहर निकलते समय मफलर, टोपी, ग्लब्स और गर्म कपड़े पहनने के लिए कहा है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह 93 और शाम को 59 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें