फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां के चौथे स्वरूप का पूजन कर लगाया भोग-प्रसाद

विज्ञापन
फोटो-02- संतोषी माता मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने बुधवार को माता के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की। श्रद्धालुओं ने माता से उत्साह, विश्वास और आरोग्यता की कामना की। घरों से लेकर मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। सृष्टि की रचना, ऊर्जा, तेज, आरोग्य और सकारात्मकता की प्रतीक मां से सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं रेलवेगंज नई बस्ती में पंडाल में मां का पूजन-अर्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने पाठ और आरती की।
विज्ञापन

-
विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
शाहाबाद। श्री नवदुर्गा पूजन पंडाल दिलेरगंज में धार्मिक नृत्य संध्या का आयोजन किया गया। एसडी जनता इंटर कॉलेज व गीता कॉन्वेंट स्कूल की छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। विभु ने श्री गणेश वंदना, शताक्षी ने सरस्वती वंदना की। अनायता पांडेय ने महाभारत अभिनय नृत्य नाटिका, मानवी शुक्ला ने दुर्गा काली का अभिनय नृत्य किया। जाह्नवी शुक्ला, स्मृति, भव्या, सिद्धि, श्रुति, सृष्टि ने इंद्र की सभा में अप्सरा नृत्य किया। तमन्ना, पीहू, अंशिका गुप्ता, आर्या सिंह, नंदिनी, कविता, जाह्नवी, स्मृति, विभु, मानवी, उज्ज्वल, केशवम, वेदांत, अर्णव, आयुष्मान ने रानी लक्ष्मीबाई नृत्य नाटिका और अंशिका, शताक्षी, नित्या आदि धार्मिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर संजय मिश्रा, महेंद्र राना, सत्यवीर शुक्ला, वैभव मिश्रा, रचित गुप्ता, मंगल मिश्रा, राजीव वाजपेयी आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-02- संतोषी माता मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो-02- संतोषी माता मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें