फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुर का आरोप, माता-पिता समेत छह आरोपियों ने बहू को मार डाला, अपहरण की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने बहू की गुमशुदगी की प्राथमिकी शनिवार को दर्ज कराई है। विवाहिता के ससुर ने शाहजहांपुर के एक युवक पर बहू के माता-पिता समेत पांच आरोपियों के सहयोग से ले जाने का आरोप लगाया है। बहू को मार कर शव कहीं फेंकने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम बौधी खुर्द निवासी एक शख्स ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने पुत्र की शादी शाहजहांपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी सुरेश की पुत्री से 30 जून 2020 को कराई थी। संदीप का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। पोता उनके साथ रहता है। चार सितंबर 2025 को बहू हरदोई शहर से कुछ सामान लेने आई थी। लखीमपुर जनपद के हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नेमपुर निवासी आकाश बहू को यहां से बहला कर अपने साथ ले गया।
बहू अपने साथ शादी में दिए गए आभूषण और अन्य कीमती सामान ले गई है। इसमें पायजेब, झुमकी, कमर बिछुआ, माला, झालर, मांगटीका और हाथफूल शामिल हैं। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारी में काफी दिनों तक तलाश किया, लेकिन बहू का कोई सुराग नहीं लगा। बहू को ले जाने में बहू के पिता सुरेश, मां रामवती, बहन सीमा समेत सर्वेश और शैलेंद्र शामिल हैं। उन्हें यकीन है कि आरोपी आकाश ने उक्त सहयोगियों के साथ मिल कर बहू को मार कर उसका शव कहीं फेंक दिया होगा। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि छह आरेापियों पर अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें