फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 82 गांवों में संपर्क मार्गों का होगा काम, लोगों को मिलेंगी सुविधा-सहूलियत

Thu, 16 Jan 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब दो लाख से अधिक आबादी को होगी आवागमन में राहत
विज्ञापन

- लोक निर्माण विभाग ने काम कराए जाने के लिए शुरू की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों के संपर्क मार्गों की दशा सुधारी जाएगी। लोक निर्माण ने करीब 82 गांवों के संपर्क मार्गों के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए दो करोड़ से अधिक की कार्ययोजना पर प्रक्रिया शुरू करा दी है। शासन की ओर से 82 संपर्क मार्गों पर काम कराए जाने की मंजूरी मिल गई है। शासन काम कराने के लिए रुपये भी दे दिए हैं। निविदा की प्रक्रिया पूरी होते ही लोक निर्माण विभाग की ओर से काम कराए जाने का प्रयास है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से गांवों के संपर्क मार्गों के छूटे भाग सहित क्षतिग्रस्त मार्ग और जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की थी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से तैयार कराई गई कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से काम कराए जाने की मंजूरी के साथ ही रुपये भी दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने काम कराए जाने के किए मार्गों के अनुसार प्रक्रिया भी शुरू करा दी है। इन मार्गों के बन जाने से करीब दो लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा और सहूलियत हो जाएगी। लोगों को गड्ढायुक्त और क्षतिग्रस्त मार्गों से छुटकारा मिल जाएगा।
इन संपर्क मार्गों का होगा काम
लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्गों के कराए जाने वाले काम में काईमऊ मसीत से नरायनपुर, कोईलीपुरवा से धर्मपुरवा, नीर परसपुर से तारापुरवा, महुआडांडा मार्ग से भौगीपुरवा बाबा डेहुआ, पिपनी-नरायनपुर, कोथावां माल मार्ग से टिठई, श्यामदासपुर से हिमाचलनगर, अतरौली से हिरईखेड़ा, इटौली-गोपामऊ मार्ग से बरबटापुर, गोपामाऊ-पिहानी-कल्याणी मार्ग से बजेहरा, जलालपुर से मुरलीपुरवा, साखिन मार्ग से कोटरा, तिलईपुरवा संपर्क मार्ग, पवायां से वृंदावन संपर्क मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


शासन से मंजूरी मिलते ही गांवों संपर्क मार्गों को दुरुस्त कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। मंजूरी के हिसाब से ही काम कराने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मार्गों की निविदा की तकनीकी निविदा 24 जनवरी को खोली जाएगी। आरके मौर्य, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें