ोटो-24-कराए गए कार्यों का लोकार्पण करते सदर विधायक नितिन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्?
- फोटो : HARDOI
हरदोई नगर पालिका परिषद की ओर से नगरीय क्षेत्र में पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से कराए गए 37 कार्याें का लोकार्पण मंगलवार शाम सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने जन सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध होने की बात कही।
नगर पालिका सभागार में आयोजित लोकार्पण समारोह में सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया है, इससे हर वार्ड के लोगों को सहूलियत होगी। नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने कहा कि सदर विधायक के मार्गदर्शन में नगर पालिका बड़ी संख्या में विकास कार्य करा रही है। उन्होंने सदर विधायक को धन्यवाद दिया।
अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल ने विधायक को विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी। समारोह में नगर पालिका के लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एससी गुप्ता, अवर अभियंता कौशल किशोर, आदित्य श्रीवास्तव, अनिल यादव, कमल किशोर मिश्र आदि मौजूद रहे।