फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से आहत महिला ने पति के गमछे से लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कैरमेर में शुक्रवार को पुत्री को पीटने पर पति की डांट से आहत महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

ग्राम कैरमेर निवासी आशीष खेती और मजदूरी करता है। घर पर पत्नी प्रीती (24) दो पुत्रियों के साथ रहती थी। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार को किसी बात से नाराज होकर प्रीती ने छह माह की पुत्री को पीट दिया। इस पर आशीष ने नाराजगी जता प्रीती को डांट दिया। इसके बाद आशीष खेत में धान की रोपाई करने चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम आशीष खेत से वापस आया तो प्रीती का शव घर में उसके ही गमछे से फांसी पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर मृतका के पिता राजाराम निवासी मंडला कोतवाली मल्लावां भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें