फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी : परवीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की ओर से रविवार को नगर के मोहल्ला खारीकुआं में सर्वोदय आश्रम के प्रयासों से स्वावलंबन सिलाई स्कूल शुरू हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन परवीन खान ने सिलाई स्कूल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी व अपने परिवार की आर्थिक मजबूती के लिए स्वावलंबी होना पड़ेगा। सिलाई कढ़ाई का हुनर एक ऐसा हुनर है जो रोज इस्तेमाल में आता है। आवश्यकता पड़ने पर यह रोजगार के रास्ते भी खोलता है। नगर में इस तरह से कौशल प्रशिक्षण संबंधी स्कूल खोले जाने से महिलाओं को सिलाई कढ़ाई में सीखने में काफी आसानी होगी।
सिलाई स्कूल की ट्रेनर गुलाब जहां ने स्कूल से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। परियोजना के समन्वयक सर्वोदय आश्रम के ब्रजेश शर्मा ने बताया की सिडबी संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सिलाई स्कूल संचालित कर रही हैं। स्कूल के माध्यम से अल्पसंख्यक महिलाओं से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रशिक्षुओं को सिडबी की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे। इस मौके पर हाफिज मकबूल, लाल मोहम्मद आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें