फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब प्रति वर्ष कराएगा 5 निर्धन कन्याओं का विवाह-जोन चेयरमैन

विज्ञापन
शहर के सरकुलर रोड स्थित एक होटल में लायंस क्लब डिस्ट्रिक जोन की बैठक को संबोधित करते जोन चेयरमैन ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में हुई लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट जोन की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जोन चेयरमैन लॉयन अविनाश चंद्र गुप्ता को चुना गया। जोन में आने वाले प्रत्येक क्लब के लिए हर साल पांच-पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जोन चेयरमैन ने कहा कि हर्ष की बात है कि उन्हें ये मौका दिया गया। चेयरमैन को जिले के अलावा लायंस रायबरेली, कानपुर आरोग्य, फर्रुखाबाद सिटी, कायमगंज व कन्नौज क्लब के लिए भी योगदान करना होता है। वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जोन की बैठक 30 साल बाद हो रही है। जब महत्वपूर्ण बैठक हो तो निर्णय भी बेहतर लेने चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक लायंस क्लब जोन में अब हर वर्ष पांच-पांच कन्याओं का विवाह कराएगा।
इसके अलावा क्लब तीन नेत्र शिविर, एक विकलांग, तीन स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन करेगा। नए साल में जल व पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुहिम चलाई जाएगी। पूर्व गवर्नर हरगोविंद सेठी ने भी क्लब के दायित्व बताए। इस दौरान सभी क्लबों ने इस वर्ष की प्रगति रखी। इस मौके पर कैबिनेट मेंबर अखिलेश गुप्ता, नितीष मुखर्जी, अनुराग मिश्रा, प्रदीाप गुप्ता, राजवर्धन श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अतुल टंडन, बाल किशन गुप्ता, पुतान पाठक, प्रकाश खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें