फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस : महिलाओं ने मांगा अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विश्व महिला दिवस पर नारियों के संघर्ष हेतु गणतांत्रिक गठबंधन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा-बहू, एएनएम, स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों ने गठबंधन की अध्यक्ष राजेश्वरी व संयोजक अंजना सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

महिलाओं ने राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र कलक्ट्रेट में प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा। इस दौरान बार काउंसिल की उपाध्यक्ष कुसुमलता सिंह व कार्यकारिणी की सदस्य प्रीती द्विवेदी के अलावा महिला अधिवक्ताओं ने ज्ञापन डीएम को सौंपा।
उधर, महिला दिवस पर आर्यकन्या महाविद्यालय में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अल्का पांडेय ने कहा संसार का कोई भी देश महिलाओं को हाशिए पर रखकर सभ्य नहीं हो सकता। नायब तहसीलदार पीके भार्गव ने कहा कि हम सभी को महिलाओं का महत्व समझना चाहिए।
विज्ञापन

महिला पैनल वकील अनुराधा अग्रवाल व कुसुमलता ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने आठ मार्च 1977 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मंजूरी दी थी। शिविर का संचालन डॉ. स्मृति सिंह ने किया।
इस मौके पर डॉ. उमारानी श्रीवास्तव, डॉ. सरिता यादव, डॉ. अंजू, स्वेता यादव मौजद रहीं। उधर, बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल परिसर्र में हुई गोष्ठी में सामाजिक सरोकारों से जुड़े संगठनों की महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।
गोष्ठी में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है। वायुयान उड़ाना हो या मोटर कार चलाना हो, हर जगह अपनी कार्यकुशलता आज की पीढ़ी की लड़कियां सिद्ध कर रही हैं।
बाल विद्या भवन की संस्थापक कीर्ति सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वायुयान भी उड़ाने लगी है बेटियां साथ ही दहलीज के भीतर परिवार संभालती हैं।
सर्वोदय आश्रम की उर्मिला श्रीवास्तव, महिला पतंजली योग समिति की विनीता पांडेय, वीणा त्रिपाठी, शिक्षिका पल्लवी अवस्थी, महिमा मिश्रा, नीलम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें