फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के भूड़ा तिगावां गांव निवासी महिला की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फांसी पर लटकता मिला। ससुराली उसे मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं जबकि मृतका के भाई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भूड़ा तिगावां निवासी सत्यभामा (33) के पति अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। सत्यभामा कुछ समय से मानसिक रोग से पीड़ित थी।
उसका शाहजहांपुर में इलाज भी चल रहा था। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य गांव में कथा सुनने गए थे। जबकि सत्यभामा घर में अकेली थी। देर रात जब वह वापस आया तो मेन गेट बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी गेट नहीं खुला तो पड़ोसी की छत से वह घर के अंदर गया। कमरे में गया तो चौखट से दुपट्टे के सहारे सत्यभामा का शव फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर देर रात सत्यभामा का भाई पंकज निवासी ग्राम कीर्तियापुर थाना हरपालपुर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें