फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के प्रतिपालपुर निवासी युवती ने ऊंचागांव निवासी पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के प्रतिपालपुर रमपुरा गांव निवासी दीपिका (25) पुत्री रामनिवास ने एसपी अनुराग वत्स को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी ऊंचागांव निवासी रामगोपाल पुत्र कीर्ति प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में पांच बीघा खेत की मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर एक अक्तूबर को ससुरालियों ने बच्चों समेत मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
जिस पर वह अपने मायके आ गई। 30 अक्तूबर को ससुराली मायके आए और उसके साथ फिर मारपीट की। उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति रामगोपाल, देवर आलोक, सास कुसुमलता व चचेरे ससुर राजीव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें