फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर महिला के शव को रौंदते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। रात भर वाहन शव को रौंदते रहे लेकिन पुलिस को घटना का पता नहीं चला। इससे गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। सुबह कस्बा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार शाम बेटे ने महिला की शिनाख्त मां के रूप में की है।
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कालेज के निकट शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने महिला को रौंद दिया। रात भर शव सड़क पर पड़ा रहा और इसके ऊपर से वाहन गुजरते रहे। शव क्षत-विक्षत हो गया। शनिवार सुबह जब लोग उधर से गुजरे तो काफी देर तक किसी मवेशी का शव समझते रहे। कुछ लोगों ने पास जाकर देखा तो टूटी चूड़ियां और पायलें देखकर पुलिस को सूचना दी।
कस्बा चौकी प्रभारी बालेंद्र मिश्रा मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इस बीच कोतवाली क्षेत्र के नानकखेड़ा निवासी भीष्म कुमार मोर्चरी पहुंचे और कपड़ों व पायलों से शव की शिनाख्त मां विद्या देवी (60) के रूप में की। भीष्म ने बताया कि मां शुक्रवार देर शाम कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मडलईया निवासी पुत्री रामदेवी के घर गई थी। रात में वहां से वापस नानकखेड़ा जा रहीं थीं। इसके बाद कोई पता नहीं चला। शव मिलने की सूचना पर मोर्चरी जाकर देखा और शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें