फोटो-11- बड़ा चौराहा पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला फूंकती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिका
हरदोई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर महिलाओं का बुधवार को गुस्सा फूटा। महिलाओं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पुतला का दहन किया। शहर में मार्च निकाला।
महिलाओं ने भाजपा सरकार को महिलाओं का हितैषी बताया। कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगी दलों पर जाति और धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाया। महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर विपक्षी दलों के नेताओं के प्रति गुस्सा जताया। महिलाओं ने बड़ा चौराहा पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पुतला दहन किए।
वहीं महाविद्यालय के छात्राओं ने भी विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर अलका गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, नीतू चंद्रा, अदिति कुशवाहा, निधी सिंह, प्रियंका सिंह, बॉबी ओमर, परिशा तिवारी, कविता टंडन, सीमा मिश्रा, कुमुदिनी देवी, अलका, पद्मा गुप्ता, मधुबाला और सुमन सिंह आदि महिलाएं शामिल रहीं।
फोटो-11- बड़ा चौराहा पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला फूंकती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिका