फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : प्रेमावती

विज्ञापन
फोटो-06- सरस मेला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक देतीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती।
विज्ञापन
-तीन दिवसीय सरस मेले का आबकारी मंत्री, जिला पंचायत प्रशासक व एमएलसी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

- समूह में बनाए गए उत्पादों के लगाए गए स्टॉल, लोगों ने की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दिवाली पर समूह की महिलाओं के उत्पाद प्रदर्शन और बिक्री को सरस मेला ने एक स्थान दिया। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुभारंभ किया और स्टॉलों का अवलोकन कर उत्पादों को देखा। जिला पंचायत प्रशासक प्रेमावती ने कहा कि महिलाओं ने अपने हाथों के हुनर से आत्मनिर्भर बनने का काम किया है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से श्रीश चंद्र बरात घर में तीन दिवसीय सरस मेला लगाया गया है। जिला पंचायत प्रशासक ने महिलाओं की हौसला अफजाई की। कहा कि महिलाओं की तरफ से बनाए गए आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को बाजार मिला है। लोग अपनी आवश्यकतानुसार खरीदारी करें। समूह से जुड़कर महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर बन परिवार की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन

स्वत: रोजगार उपायुक्त निशांत राय ने आजीविका मिशन के उद्देश्यों की जानकारी दी। बताया कि मेला छह नवंबर तक चलेगा। यहां पर एमएलसी अशोक अग्रवाल, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष कुमार सिंह, डीएमएम कपिल कुमार, सुधीर सिंह, सरफराज अली व शिवांगी समेत महिलाएं मौजूद रहीं। संचालन मनीष मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

-
इनको किया गया सम्मानित
जिला पंचायत प्रशासक, सीडीओ ने श्वेता सिंह को ब्यूटी पार्लर के लिए 2.50 लाख, मनोज कुमार को ई-रिक्शा के लिए 3.00 लाख, अरुणा देवी व सपना देवी और गंगा देवी व प्रीति देवी को सीसीएल में छह-छह लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक सौंपे। पूजा शुक्ला, मंजू, सोनी, हंसमुखी, रिचा देवी, माधुरी देवी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें