फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव में मंगलवार सुबह विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में दुपट्टेे के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौआ निवासी सविता (22) पुत्री आजाद की शादी तीन वर्ष पूर्व हरियावां के उतरा निवासी शिवम के साथ हुई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा गोपाल है। परिजनों के मुताबिक शिवम दिल्ली में मजदूरी करता है। सोमवार सुबह वह दिल्ली से घर आया था। मंगलवार सुबह शिवम ने सविता का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा। ससुरालियों ने घटना की सूचना मृतका के मायके में पिता आजाद को दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा मोर्चरी के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें किसी तरह समझाया। महिला के साथ मारपीट होने की बात भी सामने आ रही है। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शव ले जाने को भिड़े परिजन
हरदोई। सविता की मौत पर विवाद गहरा गया है। मायके पक्ष के लोग किसी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं थे। पोस्टमार्टम के बाद शव बाहर आते ही मायके पक्ष ने अपने घर शव ले जाने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया, जिस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। देहात कोतवाल रंधा सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शव मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें