फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला दबाकर हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलकापुर में बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या करदी गई। शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर एसपी अनुराग वत्स फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मलकापुर निवासी राबिया (60) पत्नी जाकिर अपनी पुत्री शबीना (18) के साथ रहती थी। उसका इकलौता पुत्र सुल्ताना शाहजहांपुर में अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि एक अन्य पुत्री रबीना की शादी हो चुकी है। राबिया और शबीना अलग अलग घरों में रोजमर्रा का कार्य (झाड़ू, पोंछा, बर्तन धुलना आदि) करती थीं। गुरुवार को सुबह लगभग दस बजे राबिया का शव घर में ही चारपाई पर पड़ा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई बहुत अहम सुराग नहीं मिल सके। घटना का पता चलने पर एसपी अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह को घटना का खुलासा जल्द कराने के निर्देश दिए। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंच आवश्यक नमूने जुटाए। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गला दबाकर राबिया की हत्या की गई है। पूरे मामले की जांच हो रही है और जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दुपट्टे से राबिया का गला घोंट कर हत्या की गई है। मौके पर दुपट्टा नहीं मिला था, लेकिन जब पुलिस ने पूरे परिसर की तलाश ली तो शव से कुछ दूरी पर दुपट्टा पड़ा मिला। दुपट्टे में खून भी लगा हुआ था। राबिया के नाक और मुंह से भी खून निकल रहा था। पुलिस अलग अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र यह भी बताते हैं कि राबिया का कई वर्ष पहले अपने पति से अलगाव हो गया था और इसकी वजह से वह शाहजहांपुर से शाहबाद आकर रहने लगी थी। यहीं जैसे तैसे अपना और अपनी बेटी का भरण पोषण करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें