फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ज्वैलरी शॉप से महिला ने पार की एक लाख रुपये कीमत की नाक की कीलें

Mon, 01 Sep 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- कछौना नगर में हुई घटना, दुकानदार को बातों में उलझाकर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कछौना। कछौना नगर में बातों में उलझाकर युवक के साथ आई महिला ने एक लाख रुपये कीमत की सोने की कील का पत्ता पार कर दिया। शनिवार शाम माल मिलाने के दौरान इसका पता चलने पर दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें पूरी घटना नजर आ गई।
कछौना के सदर बाजार निवासी प्रवेश गुप्ता की श्री बाबा धाम ज्वैलर्स नाम से दुकान रतन सिंह मार्केट के पास है। प्रवेश के मुताबिक शनिवार को उसकी दुकान पर कुछ ग्राहक आए थे। एक ट्रे में रखकर सोने की कील के कई पत्ते ग्राहकों को दिखा रहा था। इसी बीच एक युवक ने उसे बातों ने उलझा लिया। इस दौरान उसके साथ आई महिला ने एक पत्ता नाक का कील अपने झोले में डाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है। इसके बाद उसने बाहर खड़ी बेटी को बुलाने के बहाने पहले युवक को भेज दिया और फिर खुद भी निकल गई। शाम को माल मिलाने के दौरान एक पत्ता नाक की कील कम निकलने पर प्रवेश ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। इस में पूरी घटना नजर भी आ रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें