फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के कबीरन पुरवा गांव में महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति का कहना है कि बीमारी से परेशान होकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करीबरनपुरवा निवासी श्रवण देवी (35) का शव गुरुवार की रात कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। देर रात घर पहुंचे पति राकेश ने शव लटका देखा। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। काफी इलाज कराने के बाद आराम नहीं मिल रहा था। बीमारी से परेशान होकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। महिला के तीन बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें