फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। एक गांव में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने गुरुवार की रात फांसी लगा ली। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे बहन शौच के लिए खेत की तरफ गई थी। रास्ते मेें गांव निवासी चंद्रपाल ने रोककर छेड़छाड़ की। किसी तरह आरोपी से बचकर वह घर पहुंची। आरोप है कि बहन के बताने पर जब वह शिकायत लेकर आरोपियों के घर गया तो चंद्रपाल के भाई कमल, परिवार के रामसागर, रचित और अंशू ने लात घूूसों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

छेड़छाड़ और भाई की पिटाई से आहत होकर बहन ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें