फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: महिला ट्रेन से कटी, हत्या कर शव फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कछौना। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कछौना थाना क्षेत्र में चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
प्राथमिक जांच में ट्रेन से कटकर महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ प्रवीण कुमार यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। कछौना कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर निवासी सोना (35) का बृहस्पतिवार रात पति नरेश से विवाद हुआ था। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर कछौना के कोड़री गांव के पास शुक्रवार सुबह पड़ा मिला।
विज्ञापन

चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस के पायलट परिमल कुमार ने ट्रेन से कटकर (रन ओवर) महिला की मौत हो जाने की सूचना दलेलनगर के स्टेशन अधीक्षक को दी।
स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने सोना को पहचान कर इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

इसी बीच सोना के भाई लखनऊ जनपद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के बहिरमिड़वा निवासी गौरव और राम खिलावन भी मौके पर पहुंचे।
दोनों ने आरोप लगाया कि पति नरेश ने बृहस्पतिवार रात सोना की पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि महिला की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। रन ओवर होने की जानकारी चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने दी थी। हत्या किए जाने की बात गलत है। इससे इतर जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें