फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पोते के साथ बाइक से शादी में जा रही महिला की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेटे की ससुराल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए पोते के साथ जा रही महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के असिगांव निवासी ब्रजरानी (57) के पुत्र राजीव की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के सरौना गांव में है। राजीव के साले राजाराम के बेटे अरविंद की बरात शुक्रवार को जानी थी। इसमें शामिल होने के लिए ब्रजरानी अपने पौत्र अमर (19) के साथ बाइक से सरौना जा रही थीं। सांडी तिराहे पर पीछे से आई बाइक ने अमर की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ब्रजरानी उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गईं।
गंभीर हालत में ब्रजरानी को सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में देर रात उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पति ब्रजराज की मौत कई साल पहले हो चुकी है। परिवार में दो पुत्र राजीव और संजय हैं। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें