फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। उनौती गांव में मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के उनौती निवासी विजय पाल (62) खेती करते थे। वह अविवाहित थे और छोटे भाई मेवाराम के साथ रहते थे। मेवाराम के मुताबिक शुक्रवार रात खाना खाने के बाद विजय पाल सोने के लिए चले गए थे। इसके बाद शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने विजय पाल का शव मकान के पीछे की ओर लगभग 100 मीटर दूर आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर मेवालाल व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मेवाराम ने बताया कि विजय पाल मानसिक रूप से बीमार थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें