फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कानपुर में पति के साथ रह रही महिला की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव लेकर आए पति ने पुलिस को सूचना दी। मायके पक्ष से पूछताछ कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम गडरपुरवा निवासी राजेश कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। साथ में उसकी पत्नी मीना (28) एक बेटी के साथ रह रही थी। सोमवार को मीना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
मीना के पति ने घटना की सूचना कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी पिता पीसी बघेल को दी। देर रात वह शव लेकर गया आ गया। मृतका के पति ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह मीना के पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पिता ने अभी पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिस पर परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें