फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/शाहाबाद। शहर के बिलग्राम चुंगी मार्ग पर सोमवार को देर रात पैदल घर जा रहे मजदूर को जहां बेकाबू कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई,
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को सुबह शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के मोहल्ला राधानगर निवासी मनोज सिंह (35) मजदूर थे। सोमवार की देर रात मजदूरी कर पैदल ही घर जा रहे थे। रास्ते में बिलग्राम चुंगी मार्ग पर राधानगर गेट के पास बेकाबू कार ने उनको टक्कर मार दी।
हादसे में सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर परिजन आ गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां देर रात मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूर के परिवार में पत्नी शीलू के अलावा तीन बेटी और एक बेटा है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
इस बाबत कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव सफीपुर निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ रामू (26) मजदूर था। मंगलवार को सुबह वह घर से मजदूरी करने पैदल शाहाबाद आ रहा था।
रास्ते में पाली मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसके सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से मिले मोबाइल व कागजातों के जरिए परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए।
परिजनों ने बताया कि रामू के परिवार में पत्नी व दो बेटियां और मां है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि मृतक की मां मुन्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें