फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के पाचवें दिन महिला की मौत, मायके पक्ष ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेंहदर कला में प्रसव के पांचवें दिन शनिवार रात प्रसूता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के बिहारनगर के गढ़ी कनौरा निवासी नीतू (25) पुत्री उदयपाल की शादी 2018 में कासिमपुर में बेंहदर कला निवासी अमित के साथ हुई थी। अमित लखनऊ में एक कंपनी में नौकरी करता है।
अमित ने बताया कि नीतू ने 27 नवंबर को बेंहदर के प्राइवेट अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। चिकित्सक ने जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताकर घर भेज दिया था। शनिवार देर रात नीतू की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। देर रात मृतका का भाई राजेंद्र परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।
उसने रविवार सुबह ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे किसी तरह समझाया। पुलिस ने अनुसार बाद में मायके पक्ष ने आरोप से इनकार कर दिया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें