फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेटे और पौत्र के साथ दवा लेने जा रही महिला की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम बेटे व पौत्र के साथ दवा लेने जा रही साइकिल सवार महिला को सल्लिया मार्ग पर बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। उसके बेटे और पौत्र का उपचार पिहानी सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के झाबरपुर निवासी सर्वेश खेती करते हैं। उनका पौत्र बऊआ (18 माह) पिछले कुछ दिनों से बीमार था। मंगलवार देर शाम सर्वेश की पत्नी सताना (45) अपने बेटे मोहित (23) और पौत्र बऊआ के साथ साइकिल से पौत्र की दवा लेने पिहानी गई थीं। देर शाम घर लौटते समय सल्लिया मार्ग पर पीछे से आई बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सताना को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां देर रात चिकित्सक ने सताना को मृत घोषित कर दिया। बेटे और पौत्र का उपचार पिहानी सीएचसी में चल रहा है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें