फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एंबुलेंस में हुआ महिला का प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भले ही प्रसव को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि जिम्मेदार गंभीर मामलों को छूते तक नहीं है। बृहस्पतिवार को भी एक मामले में प्रसव के लिए आई महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन उसका प्रसव रास्ते में ही हो गया। एंबुलेंस के ईएमटी और सहायक ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुरसा क्षेत्र के उदरा नेवलिया निवासी कुमकुम अपने मायके बिलग्राम के बिरौरी गांव आई हुई थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सीएचसी पर तैनात डॉक्टरों ने जोखिम उठाने के बजाय खानापूर्ति करते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया।
परिजन एंबुलेंस से कुमकुम को लेकर हरदोई आ ही रहे थे कि रास्ते में ही कुमकुम का प्रसव होने लगा। एंबुलेंस कर्मी फैज अनवर और आशा बहू सरोज ने वाहन को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया। फोन पर वरिष्ठ चिकित्सकों से मार्गदर्शन लेते हुए एंबुलेंस में प्रसव करा दिया। कुमकुम ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को तत्काल नजदीकी सीएचसी सुरसा में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें