फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पुलिस का मुखबिर बताकर पैर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओमपुरी में सोमवार को पुलिस का मुखबिर बताकर शातिरों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि मारपीट में उसके दोनों पैर टूट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र ग्राम ओमपुरी निवासी मुकेश मजदूरी करता है। सोमवार सुबह उसकी पत्नी बबली (35) घर में बैठी थी। बबली ने बताया कि पड़ोस के कुछ युवक डकैती, लूट, चोरी की वारदातों में संलिप्त हैं। हाल ही में जिले में हुई डकैती की वारदातों को अंजाम देने के शक में रविवार को एसओजी टीम ने युवकों की तलाश में छापा मारा था।
लेकिन आरोपी एसओजी के हाथ नहीं लगे थे। बबली ने बताया कि सोमवार सुबह वह घर में थी। इसी दौरान लाठी-डंडे से लैस आरोपियों ने धावा बोल दिया। उसे पुलिस का मुखबिर बताकर बेरहमी से पिटाई कर दी। लाठी से वार कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन

मरणासन्न समझ आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताई है। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें