फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रुपयों के विवाद में महिला पर ईंट से हमला, जबड़ा और दांत टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नघेटा रोड पर शनिवार रात 65 वर्षीय महिला पर एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। महिला के जबड़े और दांत टूट गए। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मन्ना पुरवा के मजरा सथरा निवासी दयाकुमारी वर्षों से मौनी बाबा मंदिर के पास रहकर गुजारा कर रही थीं। उनका बेटा पंजाब में मजदूरी करता है। पति बंधू की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मंदिर पर आने-जाने वालों से मिले पैसों से वह जीवन-यापन करती हैं और नघेटा रोड पर एक अस्पताल के पास टिन शेड के नीचे रात में सोती थीं।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे हरियावां के शाहपुर निवासी राजकुमार से रुपयों को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में राजकुमार ने ईंट से महिला के चेहरे पर वार कर दिया। हमले में उनका जबड़ा और दांत टूट गए। शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद मुकेश पांडेय और बाइक सवार मनप्रीत सिंह ने दौड़ाकर आरोपी को सोल्जर बोर्ड चौराहा पर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें