फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाल लिए 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। एटीएम में रुपये निकालने गए शख्स को बरगलाकर दो युवकों ने डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के श्यामपुर निवासी शिव प्रकाश शुक्रवार की शाम बड़ा चौराहे पर स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने कार्ड लगाकर दो हजार रुपये निकाल लिए। इसी दौरान उनके पीछे खड़े दो युवकों ने कहा कि अभी मशीन बंद नहीं हुई है। फिर से कार्ड लगाकर एटीएम मशीन बंद कर दें। शिव प्रकाश ने दोबारा कार्ड लगाया इसी दौरान दोनों युवकों ने उनका कार्ड बदल दिया।
विज्ञापन

एटीएम से बाहर निकलने पर इसका अहसास शिव प्रकाश को हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी चौराहे पर खड़े पुलिस टीम को दी। इसी बीच उसके मोबाइल पर तीन एसएमएस आए। तीन बार में 30 हजार रुपये निकल जाने की जानकारी एसएमएस से मिली। शिव प्रकाश ने पूरे मामले की शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई है। सीओ बिलग्राम सुनील शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें