फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र पर चलेगा काम, बदली सप्लाई

Fri, 09 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक उपकेंद्र मन्नापुरवा के 132 केवीए उपकेंद्र के इंटर कनेक्टर पर मरम्मत कार्य के चलते दो दिन तक आपूर्ति के समय में परिवर्तन किया गया। उपकेंद्र के उपकरणों की मरम्मत के चलते शट डाउन लिया गया और इस दौरान शहर में तीन चरणों में आपूर्ति की जाएगी, जबकि रोस्टिंग के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन


जिलेवासियों को बेहतर आपूर्ति देने के उद्देश्य से प्राथमिक उपकेंद्र के 132 केवीए उपकेंद्र के उपकरणों की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा। पारषेण एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि 132 केवीए उपकेंद्र के इंटर कनेक्टर की मरम्मत का काम करवाया जाना है। जिसके लिए दो दिन का शट डाउन लिया गया है।

ऐसे में जनपद में आपूर्ति शेड्यूल में थोड़ा परिवर्तन किया गया है। एसडीओ ने बताया कि मरम्मत के काम के चलते शहर को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक, दिन में 12 बजे से शाम चार बजे तक और शाम को सात बजे से सुबह के चार बजे तक आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन


शेष समय बिजली कटौती की जाएगी। बताया कि शहर में रोस्टिंग के दौरान सुबह चार बजे से आठ बजे तक, दिन में 10 बजे से 12 बजे तक तथा शाम को चार बजे से सात बजे तक ग्रामीण क्षेत्रों को आपूर्ति मिलेगी।

कहा कि यह सप्लाई चार्ट शुक्रवार को दस बजे से लागू हो जाएगा। ऐसे में शुक्रवार को शहरवासियों को नौ बजे से 10 बजे तक आपूर्ति दी जा सकती है। वहीं मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित शेड्यूल से ही आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें